शॉपिंग लिस्ट ऐप सुकून भरे, सुखी घर के लिए
पूरे परिवार के लिए खरीदारी की एक साझा सूची। फ़िक्र कम, दुकान में वक़्त कम, खर्च भी कम।
मुफ़्त, अकाउंट ज़रूरी नहीं
-
नंबर 1 ऐप 20+ देशों में
-
4.7 2,99,686 रेटिंग के आधार पर
-
20M+ डाउनलोड Google Play और App Store पर
Listonic से खरीदारी प्लान करने की 6+ वजहें
परिवार की खरीदारी, सलीके से
हर कोई अपने फ़ोन से आइटम जोड़ता है, और किसी एक का किया बदलाव बाकी सबको तुरंत दिख जाता है।
खर्च पर लगाम लगाएँ
प्लान करते समय कीमतें लिखते जाएँ, और काउंटर पर पहुँचने से पहले ही सूची बता देती है कि कुल कितना खर्च होगा।
दुकान में भागदौड़ कम
आपकी खरीदारी की सूची अपने आप क्रम में लग जाती है, इसलिए दुकान में एक ही चक्कर काफ़ी है और सब्ज़ियों के लिए पीछे नहीं लौटना पड़ता।
आपका AI सहायक, हर ज़रूरत के लिए
लिखें, बोलें या फ़ोटो लें। आप जो अक्सर खरीदते हैं, उसी से सहायक कुछ ही सेकंड में खरीदारी की सूची बना देता है।
- हफ़्ते भर के राशन की सूची बनाएँ
- इस मौसम में कौन-सी सब्ज़ियाँ लें?
- रात के खाने के 3 झटपट आइडिया
- कम बजट में क्या-क्या खरीदूँ?
- मेरा हमेशा वाला सामान सुझाएँ
- क्या पनीर फ़्रीज़ कर सकते हैं?
रोज़ की खरीदारी की हर उलझन का हल
- साझा सूची सब एक साथ प्लान करें, ताकि कोई चीज़ दो बार न आए।
- कुल कीमत का हिसाब खरीदने से पहले ही अंदाज़न खर्च देख लें।
- स्मार्ट क्रम आइटम दुकान के सेक्शन या श्रेणी के हिसाब से लगते हैं।
- अपनी श्रेणियाँ सूची को अपने तरीके से व्यवस्थित करें।
- बोलकर आइटम जोड़ें खाना बनाते समय, फ़ोन छुए बिना।
- होम स्क्रीन विजेट आपकी सूचियाँ सीधे होम स्क्रीन पर।
- 40+ भाषाएँ ऐप को अपनी भाषा में इस्तेमाल करें।
- डार्क मोड आँखों को आराम, बैटरी की बचत।
- क्विक ऐक्शन हर सूची के लिए शॉर्टकट और जेस्चर।
- नोट किसी भी आइटम के साथ ब्रांड या कोई ज़रूरी बात।
- फ़ोटो ताकि खरीदने जो भी जाए, सही सामान ही लाए।
- कीमतें हर आइटम पर हुआ खर्च अलग-अलग देखें।
- सामान के सुझाव लोकप्रिय सामान एक टैप में जोड़ें।
- पिछली खरीदारी से सुझाव जो आप सबसे ज़्यादा खरीदते हैं, वही सबसे पहले।
- बदलाव की सूचना कोई साझा सूची बदले, तो तुरंत पता चल जाए।
अपनी सूचियाँ कहीं भी खोलें
एक अकाउंट, हर स्क्रीन। आप जो भी बदलें, वह उसी पल सिंक हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Listonic क्या है?
Listonic एक शॉपिंग लिस्ट ऐप है, जिससे खरीदारी जल्दी और आसानी से होती है। इसका मकसद है कि आप खरीदारी पहले से प्लान करें, खाना कम बर्बाद हो और घर हो या दुकान, सब कुछ व्यवस्थित रहे।
Listonic से खरीदारी में समय और पैसा कैसे बचता है?
Listonic से खरीदारी की प्लानिंग जल्दी और व्यवस्थित होती है, इसलिए समय और पैसा दोनों बचते हैं। ऐप लोकप्रिय सामान सुझाता है, आपकी अक्सर की खरीदारी याद रखता है और सामान को दुकान के सेक्शन के हिसाब से लगा देता है। कोई चीज़ दो बार नहीं आती, बिना सोचे-समझे की खरीदारी रुकती है, खाना कम बर्बाद होता है और खर्च बजट में रहता है।
क्या Listonic मुफ़्त है?
हाँ, Listonic हमेशा के लिए मुफ़्त है। इसके 20 से ज़्यादा मुख्य फ़ीचर बिना कोई पैसा दिए इस्तेमाल करें। अलग-अलग थीम या बिना विज्ञापन वाला ऐप चाहिए, तो इसका प्रीमियम वर्शन भी है।
क्या Listonic iPhone और Android पर चलता है?
हाँ, Listonic iOS और Android, दोनों के लिए मुफ़्त ऐप है। इसे App Store या Google Play से डाउनलोड करें, और आपकी खरीदारी की सूची हर जगह आपके साथ रहेगी।
Listonic से खाने की प्लानिंग और बजट में क्या मदद मिलती है?
Listonic में आप किसी रेसिपी या किसी दिन के लिए अलग सूची बना सकते हैं। बार-बार खरीदे जाने वाले सामान पर नज़र रहती है और फ़ालतू चीज़ें छूट जाती हैं, इसलिए खर्च काबू में रहता है।
Listonic किसके लिए है?
Listonic हर उस व्यक्ति के लिए है, जो घर का सामान खरीदता है: व्यस्त माता-पिता, घर चलाने वाले जोड़े, स्टूडेंट या हफ़्ते भर का खाना पहले से बनाकर रखने वाले लोग। इससे सब व्यवस्थित रहता है, पैसा बचता है और खरीदारी हर बार समझदारी से होती है।
Listonic दूसरे शॉपिंग लिस्ट ऐप से अलग कैसे है?
Listonic में सादगी और काम के फ़ीचर साथ-साथ मिलते हैं: सामान के सुझाव, दुकान के सेक्शन के हिसाब से अपना क्रम, आसानी से साझा करना और अपने आप सिंक। इससे खरीदारी जल्दी और बिना झंझट होती है।
Listonic में शॉपिंग लिस्ट कैसे बनाएँ?
Listonic खोलें और “नई सूची” पर टैप करें। अब सूची को नाम दें, कोई सुझाव चुनें या उसे “नई सूची” नाम से ही रहने दें। सूची उसी पल खुल जाती है: “जोड़ें” पर टैप करके आइटम टाइप करें (ऑटो-कम्प्लीट साथ देता है), या लोकप्रिय सामान और हमारे कैटलॉग से चुनें।
क्या Listonic में परिवार या साथ रहने वालों से सूची साझा कर सकते हैं?
हाँ, Listonic में आप अपनी खरीदारी की सूची परिवार, साथ रहने वालों या किसी के भी साथ तुरंत साझा कर सकते हैं। सूची उसी पल अपडेट होती है, इसलिए सबके पास एक जैसी सूची रहती है, चाहे वे साथ खरीदारी करें या अलग-अलग।
क्या Listonic बिना अकाउंट के इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ, आप साइन अप किए बिना Listonic तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी डिवाइसों पर सिंक या सूचियों का बैकअप चाहिए, तो मुफ़्त अकाउंट बना लें, लेकिन यह पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है।